गाय को खिलाते हैं बासी रोती तो हो जाइए सावधान, ये है सबसे बड़ा पाप

हिन्दू समाज में गाय को एक विशेष स्थान प्राप्त है । शास्त्रों के अनुसार गाय को पालना व उसकी देख भाल करना पुण्य माना जाता है । यह मान्यता है की गाय के अंदर 33 करोड़ देव और देवियों का वास होता है । गाय सभी के लिए पूजनीय है, यही वजह है की गोवर्धन पूजा के पर्व पर गाय का पूजन किया जाता है । अगर स्वास्थय की दृष्टि से देखा जाए तो  गाय का पालन व उसके दूध से बने तत्वों का सेवन करना शरीर के लिए अत्यंत लाभदायी होता है । सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि गाय का मूत्र और गोबर भी कई तरह के फायदे प्रदान करता हैं । पूर्ण रूप से देखा जाए तो गाय का स्थान हमारे जीवन में सर्व श्रेष्ठ है ।

गाय को खिलाते हैं बासी रोती तो हो जाइए सावधान, ये है सबसे बड़ा पापगाय को बासी रोटी खिलाने से घटती हैं बरकत 

इन सभी बातों का ज्ञान होने के बावजूद जब कभी भी गाय हमारे दरवाज़े पर दस्तक देती है तो उसे बचा कुचा व रूखा सूखा खाने को दे देते हैं। हम यह भूल जाते हैं की गौ हमारी माता है। जब कभी हमारे घर में पकवान या सरल भोजन बनता है तो हम उसका भोग सबसे पहले भगवान् को चढ़ाते हैं। फिर भी हम यह भूल जाते है की गाय वो जीव है जिसमें 33 करोड़ देव और देवियों का वास है। ऐसे में आप अनजाने में इन सभी देवी देवताओं को बासी रोटी और खाने का भोग लगा रहे हो।

भगवान को बासी खाना खिलाना मतलब, अपने घर की बरकत से वंचित होना। यदि आप भी गाय को बासी रोटी खिलाते हो तो तुरंत संभल जाइये, वरना आज नहीं तो कल आपके घर खाने पीने की किल्लत से लेकर धन की कमी तक जैसी समस्याएं आ सकती हैं|

हमेशा गाय को खिलाए ताज़ी रोटी 

आप जब कभी भी रोटियां पकाये तो एक आधी रोटी गाय के नाम से भी बना ले और गाय को उसका सेवन करवाए ।अक्सर यह देखा गया हैं कि लोग गाय के नाम की रोटी तो बना लेते हैं लेकिन उसे समय पर देने की बजाए आलस करते हैं और रोटी के बासी हो जाने के बाद गाय को खिलाते हैं। आपको अपनी यह आदत आज से ही बदलनी होगी. तभी आप 33 करोड़ देवी देवताओं के पाप के भागीदार बनने से बच पाएंगे |

 
Back to top button