गायत्री प्रजापति मामले में एक और गिरफ्तारी, 2019 में दर्ज हुई थी दूसरी FIR
यूपी में रेप आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति मामले में नया खुलासा हुआ है। जहां पीड़ित महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति निर्दोष हैं। खनन पट्टा न मिलने पर राम सिंह ने बेटी और मेरे साथ रेप करने के बाद ब्लैकमेलिंग कर फंसवाया था। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के एक दूसरे मुकदमे में क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- KANPUR NEWS: एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की हर बड़ी खबर
राम सिंह नाम के इस आरोपी पर पीड़ित महिला ने ही गौतमपल्ली कोतवाली में 27 दिसम्बर, 2019 को एफआईआर लिखाई थी। इसमें राम सिंह के साथ दो अन्य लोग अंशू गौड़ उर्फ ऑशू और दिनेश चन्द्र तिवारी भी आरोपी बनाये गए थे। गायत्री प्रजापति को शनिवार को ही जमानत मिली है।
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र के मुताबिक चित्रकूट की पीड़ित महिला ने एफआईआर दर्ज करायी थी जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दुराचार, छेड़छाड़, बंधक बनाने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर हुई थी।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती को NCB ने कल पूछताछ के लिए फिर बुलाया
पीड़िता का आरोप था कि राम सिंह ने वर्ष 2016 में एच-3 ब्लॉक, पार्क रोड स्थित मकान में दुराचार किया। इनके साथ अंशू व दिनेश भी थे। महिला ने इन लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी से भी छेड़खानी व दुराचार करने का आरोप लगाया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने राम सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर गौतमपल्ली पुलिस के सिपुर्द कर दिया। यह गिरफ्तार अचानक की गई थी। शुरू में इस मामले को पुलिस संदिग्ध बता रही थी।
ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव
पीड़ित महिला ने ही गायत्री पर दर्ज कराया था मुकदमा
वर्ष 2019 में इस एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले ने गायत्री प्रजापति प्रकरण में फिर हड़कम्प मच गया था। इसी महिला के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रजापति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी। इस एफआईआर में नामजद छह आरोपी विकाश शर्मा, रूपेश, आशीष, पिंटू सिंह और दो अन्य गिरफ्तार हुए थे। गायत्री की गिरफ्तारी तक न होने से राजनीतिक गलियारों में इस प्रकरण ने तूल पकड़ लिया था।
The post गायत्री प्रजापति मामले में एक और गिरफ्तारी, 2019 में दर्ज हुई थी दूसरी FIR appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





