गाजियाबाद में छात्रा को अगवा करने की कोशिश नाकाम

गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां दिनदहाड़े एक नाबालिग छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की जाती है. छात्रा की सूझबूझ की वजह से वह बदमाशों के चंगुल से बच गई. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है. अगवा करने की कोशिश नाकामवैसे योगी जब से सीएम बने हैं तब से जनता हित में कई फैसले लिए हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप खुद समझ जायेंगे कि योगी जी की काम करने की इच्छाशक्ति कितनी मजबूत है, और बाकियों से कितना अलग हैंl हम आपको बता दें कि इस वीडियो में मुख्यमंत्री के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी हैं लेकिन उनके होने के बावजूद उन्होंने जो किया वो बेहद काबिल-ए-तारीफ हैl

गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी 7वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर से पैदल स्कूल जा रही थी. उसी वक्त वैन सवार कुछ बदमाशों ने लड़की को अपने पास बुलाया और उसे बातों में बहला-फुसलाकर वैन में जबरन खींचने लगे. छात्रा ने शोर मचाया और किसी तरह बदमाशों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकली. छात्रा के मुताबिक, वैन में 4 से 5 नकाबपोश सवार थे.

शराब के नशे में महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ बनाए शारीरिक संबंध

परिजनों को किया फोन
पीड़िता ने वहां से निकलने के बाद कुछ दूरी पर मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया. उन लोगों ने पीड़िता के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में अपहरणकर्ताओं का सुराग मिला. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि जिस तरह से सरेआम एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया, इससे साफ जाहिर है कि यूपी में अब बदमाशों को पुलिस का भी डर नहीं है.

Back to top button