गांधी जयंती विशेष: उन्होंने अपने आखिरी जन्मदिन पर कहा था, ‘अब जीने की इच्छा नहीं’
गांधीजी अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे, लेकिन लोग उनके जन्मदिन का जश्न मनाते थे, जैसा कि आज लोग मना रहे हैं। 2 अक्टूबर, 1947 भी उनके लिए एक ऐसा ही दिन था। लेकिन कई मायनों में वह गांधी का सबसे खास जन्मदिन था। इसलिए भी कि वह उनके जीवन का अंतिम जन्मदिन था।