गहलोत सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 पुलिस अधीक्षकों सहित 9 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

राजस्थान सरकार ने गुरुवार को तीन पुलिस अधीक्षकों सहित भारतीय पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले कर दिये। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार बारां पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह के स्थान पर किशोरी लाल मीणा को बारां का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रणधीर सिंह को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर के पद पर लगाया गया है।

झालावाड पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा को पुलिस अधीक्षक सीआईडी :क्राइम ब्रांच: जयपुर, के पद पर लगाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक सीआईडी :क्राइम ब्रांच: जयपुर के पद कार्य कर रहे राम मूर्ति जोशी को झालावाड का पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है। कल्याण मल मीणा को पुलिस अधीक्षक सिरोही के पद पर लगाया गया है और अब तक इस पद कार्य कर रहे जय यादव को पुलिस अधीक्षक एससीआबी जयपुर के पद पर लगाया गया है।
जयपुर मैट्रो रेल कॉरपोरेशन जयपुर में उपायुक्त पुलिस राहुल प्रकाश को पूजा अवाना के स्थान पर पुलिस उपायुक्त :यातायात: पुलिस आयुक्तालय जयपुर और पूजा अवाना को राहुल प्रकाश की जगह उपायुक्त पुलिस जयपुर मैट्रो रेल कॉरपोरेशन जयपुर के पद पर लगाया गया है।





