UP के गर्ल्स स्कूल में पॉर्न देखते पकड़े गऐ मास्टर जी, हुए सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की कुदरहा ब्लाक के गर्ल्स प्राइमरी स्कूल के शिक्षक लड़कियों को पढ़ाने के बजाए अपने मोबाइल फोन पर पॉर्न फिल्म देखते पकड़े गऐ । हुआ यूं कि मास्टर जी लड़कियों को पढ़ाने के बजाऐ अपने मोबाइल फोन मे पॉर्न देखने मे व्यस्त थे तभी उनके विभाग के एक अधिकारी स्कूल के निरीक्षण के लिए आ गये।UP के गर्ल्स स्कूल में पॉर्न देखते पकड़े गऐ मास्टर जी, हुए सस्पेंड

मास्टर साहब फिल्म देखने में इतने मस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कोई उनके पीछे भी खड़ा है। जब लड़कियों ने मास्टर साहब का ध्यान भंग किया तब उनके होश उड़ गये। मामले पर संग्यान लेते हुऐ मास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया गया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गयी।

 
Back to top button