गर्लफ्रेंड को घूरता था नाबालिग, दो युवकों ने सरेआम मार दिया चाक़ू

अपराध के किस्से सनसनी बने हुए है. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उस मामले में दोस्त की गर्लफ्रेंड को एक नाबालिग ने देखा तो दो युवकों ने सरेआम उसे बेरहमी से पीटा और उसके बाद चाकू घोंपकर उसे अधमरा कर दिया. इस मामले में दो युवकों को बुध विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खबरों के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस आरोपियों के फरार दो अन्य दोस्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि ”17 सितम्बर को बुध विहार थाने में एक नाबालिग को चाकू मारने व सिर पर किसी चीज से वार करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. एसएचओ श्रीकृष्ण की देखरेख में जांच टीम को आरोपियों को पकड़नेका जिम्मा सौंपा गया.
पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किये. जिसमें संदिग्धों के बारे में पता चला. जिनके ठिकानों पर छापेमारी की गई. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जिसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है.” इस मामले में आगे उन्होंने कहा, ”आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों के दोस्त की गर्लफ्रेंड को नाबालिग घूरता रहता था. दोस्त ने उसे ऐसा करने से मना किया था.
उसकी गर्लफ्रेंड ने भी उसे बताया था. दोस्त ने उसको सबक सिखाने के लिए हमे और एक अन्य को साथ लिया और नाबालिग को मामले को खत्म करने के लिए बुलाया. वारदात वाली जगह पर चारों खड़े थे. बातचीत के बीच हाथापाई हो गई. आरोपियों ने नाबालिग को चाकू मार दिया और जब वह वहीं पर खून से लथपथ हालत में गिर गया. एक आरोपी ने पास पड़ी ईंट उसके सिर पर मार दी, जबकि दूसरे दोस्त ने उसकी लात घुसों से बुरी तरह से पिटाई की. वहीं उसको अधमरी हालत में छोड़कर चारों फरार हो गए.





