गर्मियों के ल‍िए परफेक्‍ट है अंगूर से बना ये Shake, एनर्जेट‍िक रहेगी बॉडी

गर्मियों में ठंडी चीजों को डाइट में शाम‍िल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अंगूर से बना ये शेक आपके ल‍िए बेहतरीन ऑप्‍शन है।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

हरे या लाल अंगूर 2 कप धुले हुए
ठंडा दूध 2 कप
वनीला आइसक्रीम 2 स्कूप
चीनी स्वादानुसार
बर्फ के टुकड़े
शेक को सजाने के लिए कुछ कटे अंगूर या मिंट लीफ

विधि :

अंगूर धोकर ब्‍लेंड कर लें।
अब इसमें ठंडा दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें।
इसके बाद वनीला आइसक्रीम डालकर स्मूद और क्रीमी शेक के लिए अच्छे से ब्लेंड करें।
अगर आपको बहुत गाढ़ा नहीं चाहिए, तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं।
तैयार शेक को गिलास में डालें और ऊपर से अंगूर या मिंट लीफ से सजाएं।

Back to top button