गर्मियों की छुट्टियों में करना चाहते है कुछ एडवेंचरस

आरंभ से ही सड़क मार्ग को यात्रा-परिवहन के लिए सबसे सुगम माना जाता हैं। दुनियां में बहुत सारे ऐसे जगह हैं, जहां आप ना तो हवाई-जहाज़ से ना ही शिप से पहुंच सकते हैं, लेकिन आप वहां सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। सड़क-मार्ग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसपर मौसम व भगौलिक स्थिति का ज्यादा असर नहीं पड़ता हैं। लेकिन दुनियां में कुछ सड़कें ऐसे है, जिन्हें “नर्क का रास्ता” कहा जाता हैं। उनमें से कुछ सड़कें भारत में भी मौजूद हैं।

भारत में यूं तो बहुत सारे घाट, घाटी और पहाड़ी रास्ते हैं, लेकिन इनमें से कुछ तो ऐसे खतरनाक हैं कि जहां हर वक्त मौत का साया मंडराता रहता है। वाहन चालक का ध्यान जरा भी चूका तो समझो निश्चित ही चालक सहित सभी सवारी मौत के मुंह में चली जाएगी। आइये आज हम बताते हैं आपको कौनसी ऐसी सड़कें हैं जो बेहद ही खतरनाक हैं…

most dangerous roads of india,patratu ghati,rohtang pass,pangi ghati,zozilla pass,khardong la pass ,भारत के सबसे खतरनाक रास्ते, पतरातू घाटी, रोहतांग पास, पांगी घाटी, जोजी ला पास, खारदोंग ला दर्रा

* पतरातू घाटी के खतरनाक रास्ते :

भारतीय राज्य झारखंड में यूं तो पहाड़ी पर बहुत सारे घुमावदार रास्ते मिल जाएंगे लेकिन रामगढ़ से रांची के बीच की 35 किलोमीटर लंबी पतरातू घाटी का घुमावदार मोड़ जानलेवा है। हरे-भरे पेड़ों से घिरी घाटी की इस सड़क से नीचे उतरते हुए दो दर्जन से ज्यादा खतरनाक, घुमावदार मोड़ आते हैं। इस घाटी रास्ते में हरियाली के लिए लगाए गए लगभग 39 हजार पेड़ हैं। इन घुमावदार रास्ते के एक किनारे पर हरे भरे वृक्ष और पहाड़ी है तो दूसरी किनारे पर गहरी खाई, इसकी वजह से यहां हमेशा बहुत सुरक्षित ड्राइविंग करनी पड़ती है। यहां एक भी चूक भारी पड़ सकती है

most dangerous roads of india,patratu ghati,rohtang pass,pangi ghati,zozilla pass,khardong la pass ,भारत के सबसे खतरनाक रास्ते, पतरातू घाटी, रोहतांग पास, पांगी घाटी, जोजी ला पास, खारदोंग ला दर्रा

* रोहतांग पास :

ये है मनाली का रोहतांग पास। सर्दी के मौसम में ये सड़क भी बहुत ही खतरनाक हो जाती है। दरअसल, रोहतांग पास सर्दी के मौसम में पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है।

most dangerous roads of india,patratu ghati,rohtang pass,pangi ghati,zozilla pass,khardong la pass ,भारत के सबसे खतरनाक रास्ते, पतरातू घाटी, रोहतांग पास, पांगी घाटी, जोजी ला पास, खारदोंग ला दर्रा

* पांगी घाटी :

भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में स्थित किलाड़ से किश्तवाड़ के बीच की सड़क दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों से एक है। यहां कार से जाने का मतलब सीधे-सीधे आत्महत्या करने जैसा है। हिमाचल और जम्मू एवं कश्मीर में स्थित पांगी घाटी में स्थित है यह घाटी मार्ग।

most dangerous roads of india,patratu ghati,rohtang pass,pangi ghati,zozilla pass,khardong la pass ,भारत के सबसे खतरनाक रास्ते, पतरातू घाटी, रोहतांग पास, पांगी घाटी, जोजी ला पास, खारदोंग ला दर्रा

* जोजी ला पास :

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से आगे बढ़ने पर आता है। यह सड़क बेहद संकरी है और थोड़ी सी बारिश के बाद कीचड़ हो जाती है। इतना ही नहीं, यहां चलने वाली खतरनाक हवाएं और लैंडस्लाइड हिमालय के जोजी ला पास को बेहद खतरनाक बनाते हैं।

most dangerous roads of india,patratu ghati,rohtang pass,pangi ghati,zozilla pass,khardong la pass ,भारत के सबसे खतरनाक रास्ते, पतरातू घाटी, रोहतांग पास, पांगी घाटी, जोजी ला पास, खारदोंग ला दर्रा

* खारदोंग ला दर्रा :

हिमालय का एक प्रमुख दार्रा खारदोंग ला दर्रा है। यहां की सड़क को दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित सड़क माना जाता है। समुद्र तल से 5359 मीटर के ऊंचाई पर स्थित है यह दर्रा। यह भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में पड़ता हैं। यहां की जलवायु काफी ठंड होती हैं और ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां ऑक्सीजन की कमी होती हैं।

Back to top button