गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा पूरा देश, राजधानी दिल्ली में कार्यक्रम की भव्य शुरुआत..

देश पूरी तरह से गणतंत्र दिवस के रंग में रंग गया है। राजधानी दिल्ली में कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हो चुकी है। 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच गए हैं। यहां वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। बताते चलें कि इससे पहले इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती थी। राजपथ पर आकर्षक परेड निकल रही है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

रेगिस्तान के जहाजों के साथ बीएसएफ की टुकड़ी

डिप्टी कमांडेंट घनश्याम सिंह की कमान में सीमा सुरक्षा बल के ऊंटों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। बीएसएफ का आदर्श वाक्य है ‘ड्यूटी अनटू डेथ’ (मरते दम तक सेवा)। रेगिस्तान के जहाज के नाम से मशहूर ऊंट, मरुस्थलीय इलाकों में सेना के जवानों के सच्चे साथी हैं। 

एयर डिफेंस रेजिमेंट ने दिखाई अपनी ताकत

लेफ्टिनेंट विवेक विजय मोरे के नेतृत्व में 140 एयर डिफेंस रेजिमेंट (वायु रक्षा रेजिमेंट) की परेड निकाली। इस दौरान राजपथ पर बैठे मेहमानों को वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार का प्रदर्शन किया गया। 

इंडिया गेट के झरोखे से राजपथ पर परेड का विहंगम दृश्य

सहायक कमांडेंट अमित यादव के नेतृत्व में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने राजपथ पर मार्च किया। इस दौरान इंडिया गेट के झरोखे से राजपथ पर परेड का विहंगम दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला था। 

भारतीय नौसेना ने दिखाए अपनी शक्ति के नमूने, ब्रास बैंड ने सुरीली धुनों से बांधा समां

भारतीय नौसेना ने बोइंग पी8आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रॉयर और कलवरी क्लास पनडुब्बी जैसी अपनी शक्ति के नमूने दिखाए। कोचीन शिपयार्ड में स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत का निर्माण किया जा रहा है। इसके आगे नौसेना के ब्रास बैंड ने अपनी सुरीली धुनों से समां बांध दिया। 

कैप्टन तान्या शेरगिल की अगुवाई में दिखा महिला सशक्तीकरण

महिला सशक्तीकरण का उदाहरण कॉर्प ऑफ सिग्नल की टुकड़ी में देखने को मिला, जिसकी अगुवाई चौथी पीढ़ी की सेना अधिकारी कैप्टन तान्या शेरगिल कर रही हैं। कोर का आदर्श वाक्य “तीव्र चौकस” है। 

सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के वॉर क्राई जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजा राजपथ

सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की 6वीं बटालियन के मेजर अंजुम गोरखा कर रहे हैं। रेजिमेंट का आदर्श वाक्य है- देग तेग फतेह है और वॉर क्राई यानी युद्ध घोष है- जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button