गढ़वा…में गरजेगे सीएम योगी की चुनावी जनसभा आज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath in Jharkhand) की चुनावी सभा 27 नवंबर को श्री बंशीधर नगर के जंगीपुर नगर उटारी व मेराल में होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीएम की जनसभा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

वे श्रीबंशीधर नगर के जंगीपुर में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही तो मेेराल उच्च विद्यालय के मैदान में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। बताया गया कि योगी सबसे पहले श्रीबंशीधर नगर पहुंचेंगे जहां दिन के साढ़े 11 बजे जंगीपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मेराल हाई स्कूल के मैदान मे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।





