गठिया व हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से दूर रहने के लिए करें ‘ब्रोकली’ का सेवन

नई दिल्ली। प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ‘ब्रोकली’ हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। दरअसल, कुछ जगहों पर इसे हरी फूलगोभी के नाम से भी जानते हैं। इसका सेवन हमें अनेक बीमारियों से दूर रखता है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में काफी मददगार होता है। आइये जानते हैं ब्रोकली से जुड़े और ऐसे फायदे जो आपको रखेगा बीमारियों से रखेगा हमेशा दूर।
ये भी पढ़ें:- डिनर में किये गये ये कुछ बदलाव दिलाएंगे आपको अनेक बीमारियों से निजात
इम्यून सिस्टम और डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद
ब्रोकली का सेवन आप सलाद, सूप, सब्जी बनाकार या फिर सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं। रोजाना सिर्फ एक कप सेवन आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रख आपको अन्य बीमारियों से लड़ने की हिम्मत भी देता है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार होते हैं।कैंसर
फाइटोकेमिकल्स के कारण यह एंटी कैंसर न्यूट्रिशन सब्जी कहलाती है। रोज 1 कप ब्रोकली का सेवन ब्रेस्ट, लंग और कोलोन कैंसर के खतरे को टालता है।
ये भी पढ़ें:- बढ़ते वजन से अब न हों परेशान, करें Astronaut Diet को फॉलो
हाई ब्लड प्रेशर
ब्रोकली खाने से शरीर को क्रोमियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।आंखों की देखभाल
मोतियाबिंद और मस्कुलर डिजनरेशन से बचना है तो ब्रोकली खाएं। इसमें बीटा-कैरोटीन और एंट्रीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ इन परेशानियों को दूर रखते हैं।
ये भी पढ़ें:- इन फूड्स को डाइट में करे शामिल, इम्यून सिस्ट्म रहेगा मजबूत
एनीमिया
आयरन और फोलेट से भरपूर होने के कारण ब्रोकली का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है, जिससे एनिमिया से राहत मिलती है।दिल की बीमारी
इसमें कैरोटीनॉयड ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है, जिससे हृदय की धमनियां मोटी नहीं होती। ऐसे में आप हार्ट अटैक और दिल के अन्य रोगों से बचे रहते हैं।
ये भी पढ़ें:- हेल्थ टिप्स: डाइट में करें ये सात तरह के चमत्कारी जूस शामिल, रहे फिट व हेल्थी
वजन नियंत्रण
वजन तेजी से घटाना चाहते हैं तो रोजाना 1 कप ब्रोकली का सेवन करें। यह लो-कैलोरी फूड है, जिससे वजन तेजी से घटाने में मदद मिलती है।गठिया
गठिया से ग्रस्त लोगों के लिए ब्रोकली किसी औषधी से कम नहीं है। इसमें पाया जाने वाला सल्फोराफेन हड्डियों को मजबूत बनाता है और गठिया में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।
The post गठिया व हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से दूर रहने के लिए करें ‘ब्रोकली’ का सेवन appeared first on .





