खुशबू भगत बनी एनएसयूआई की राष्ट्रीय समन्वयक

नई दिल्ली। कठुआ निवासी राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) की राष्ट्रीय प्रतिनिधि छात्र नेता खुशबू भगत को एनएसयूआई का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। एनएसयूआई राष्ट्रीय कार्यालय से रविवार जारी की गई एक नई सूची में खुशबू भगत को राष्ट्रीय स्तर पर नई ज़िम्मेदारी दी गई है।

 
गौरतलब हो कि खुशबू भगत जम्मू कश्मीर में लगातार युवाओं एवं छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रही थी। खुशबू भगत नगरी तहसील के कल्याणपुर गांव की निवासी है। पिछले कई सालों से वह मुंबई में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी पर खुशबू ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उस पर पूर्ण रूप से खरी उतरूंगी एवं अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण रुप से निर्वहन करूंगी । खुशबू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता, एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
The post खुशबू भगत बनी एनएसयूआई की राष्ट्रीय समन्वयक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button