खुशखबरी : कर्मचारियों और पेंशनरों को दो फीसदी महंगाई भत्ता…

सरकार ने उत्तराखंड के लगभग तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए दो फीसदी महंगाई भत्ता देने के आदेश कर दिए हैं। कर्मचारियों को मई माह का वेतन बढ़ा हुआ मिलेगा।

प्रमुख सचिव (वित्त) राधा रतूड़ी ने यह आदेश किए। केंद्र सरकार अपने कार्मिकों को दो फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ पहले ही दे चुकी है। अब राज्य सरकार ने भी डीए का लाभ दे दिया है। 1 जनवरी,17 से 30 अप्रैल तक के डीए का एरियर राज्य कर्मचारियों के खातों में जमा होगा, जबकि मई से नकदीकरण का भुगतान होगा।
जिन विभागों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग से सिफारिशों का लाभ नहीं मिलता, उनका डीए अब 132 फीसदी हो गया है। वर्ष 2005 के बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों को डीए का एरियर उनके अंशदान योजना में जमा होने के बाद नियमानुसार भुगतान होगा। डीए के रूप में कर्मचारी-अफसरों को प्रतिमाह 400 से लेकर 5000 रुपये तक का लाभ होगा।
यह भी पढ़े: दुश्मन में बढ़ेगा डर… भारत को मिला ये बड़ा हथियार
सातवें वेतन आयोग के सिफारिशों के बाद कर्मचारी और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का यह दूसरा लाभ होगा। अब उनका डीए चार फीसदी हो चुका है।
इससे पहले के महंगाई भत्ते को सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद उसे मर्ज कर चुकी है। डीए के भुगतान से सरकार पर लगभग 175 करोड़ का वित्तीय बोढ़ पड़ा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता अरुण पांडेय ने सरकार से सातवें वेतन के एरियर के भुगतान की भी मांग की है।





