खुलासा: आखिर ‘HIGH HEELS’ पहनना क्यों पसंद करती है महिलाएं

‘हाई हील्स का फैशन कभी नहीं जाता। हर सीजन,हर फंक्शन में हाई हील्स आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाता है। आज कल लड़किया कॉलेज,ऑफिस हर जगह हाई हील्स पहनना पसंद करती है। लेकिन जब हम किसी लड़की को हाई हिल्स में देखते है तो हमारा रिएक्शन कुछ अलग होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की आखिर लड़किया हाई हील्स पहनती क्यों है। कहा जाता है कि जिस तरह आप लड़कियों को नहीं समझ सकते है। उसी तरह उनकी हाई हील्स पहनने की आदत को नहीं समझ सकते है।खुलासा: आखिर 'HIGH HEELS' पहनना क्यों पसंद करती है महिलाएं

 

आपको बता दें लड़कियां के हील्स पहनने के कई तरह के रिजन है। कई लड़कियों की हाइट छोटी होती है इसलिए वो हाई हील्स पहनती है, लेकिन आपने सेलीब्रिटीज को भी देखा होगा कि वह भी हाई हील्स पहनती है। आज के समय में फैशन में हाई हील्स आ गई है। जिसे हर लड़की की पहनने की चाहत है। अगर आप यह सोचते है कि हाई हील्स पहनने से खूबसूरती बढ़ती है। तो आप ये बात जान लें कि यह बात गलत है। हाल में ही एक रिसर्च हुई जिसमें यह जाना गया कि आखिर महिलाएं हाई हील्स पहनती क्यों है। इसका जो रिजल्ट आया वो चौकानें वाला था।

 

शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाएं इसलिए हाई हील्स पहनती है क्योंकि यह समाज में रुतबा हासिल करने की गहरी मानवीय तीव्र इच्छा का ही प्रतीक है। यह रिसर्च बताती है कि जब वो शहर के अमीर हिस्से में जाती हैं तो हील्स पहनती हैं। जबकि सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े इलाकों में जाती है तो हील्स को नजरअंदाज कर देती है।

 

इस रिसर्च में ये बात सामने आी कि जब कोई महिला की रियाशी इलाकों में जाती है, तो वह उन महिलाओं से मेल खाने के लिए हाई हील्स पहनती है। इसके उल्टा जब वह पिछड़े इलाकों में जाती है, तो पुराने-फटे सैंजल पहन कर ही चली जाती है।

शोधकर्ताओं ने इस असर को ‘नीचे की तरफ जाती समरूपता’ का नाम दिया है, क्योंकि फैशन की वरियता ऊपर से नीचे जाती है। मानव सभ्यता की शुरुआत से ही लोगों में इज्जत और रुतबे की प्यास रही है इसलिए वे शक्तिशाली के साथ खड़े होते हैं और शक्तिहीन से अपने को अलग करते हैं।

Back to top button