खतरे में आई पाक PM नवाज की कुर्सी, दोषी पाए गए तो जाएगी…

पनामा गेट घोटाले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ पर आज यानि शुक्रवार को बड़ा फैसला आ सकता है। इस फैसले से उनके सत्ता पर बने रहने का भी रास्ता साफ हो जाएगा। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट पर अपना फैसला सुनाएगा।
बता दें कि नवाज और उनके परिवार पर विदेश में संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है और इसी को लेकर जेआईटी ने 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। सूत्रों के मुताबिक अदालत की कार्रवाई सुबह करीब 11.30 बजे शुरू होगी।
बताया जा रहा है कि अगर नवाज दोषी पाए जाते हैं तो पीएम की दावेदारी के लिए विकल्प पहले ही चुना जा चुका है। नवाज की पार्टी मुस्लिम लीग नवाज ने उच्च स्तरीय बैठक में तय किया कि नवाज की जगह उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ पीएम बनेंगे। हालांकि, उन्हें इसके लिए चुनावी लड़ाई का सामना करना पड़ेगा। साथ ही जब तक वे इस पद के काबिल नहीं होते यानि 45 दिनों तक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
ख्वाजा आसिफ अंतरिम पीएम के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।
वहीं पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान ने कोर्ट के फैसले से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि फैसला आने के बाद वे अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।





