खतरनाक लड़ाकू विमान मिग-35 भारत को बेचने का इच्छुक हुआ रूस

रूस अपना नया युद्धक विमान एमआईजी-35 भारत को बेचने का इच्छुक है और मिग कॉरपोरेशन के प्रमुख का कहना है कि भारत ने विमान में अपनी रुचि दिखाई है और उसकी जरूरतों को समझने के लिए बातचीत जारी है. मिग एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इया तारासेंको ने कहा कि जनवरी में मिग-35 पेश करने के बाद कंपनी ने इसे भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में सक्रियता से प्रमोट करना शुरू किया है

खतरनाक लड़ाकू विमान मिग-35 भारत को बेचने का इच्छुक हुआ रूस

 यहां एमएकेएस 2017 एयरशो से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में निविदा के लिए हम विमानों की आपूर्ति का प्रस्ताव कर रहे हैं और निविदा हासिल करने के लिए हम उनकी वायुसेना के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. मिग-35 रूस का सबसे आधुनिक चौथी पीढ़ी का बहुउद्देशीय युद्धक विमान है. यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने मिग-35 में कोई रुचि दिखाई है, तारासेंको ने कहा, बेशक उन्होंने दिखाई है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के साथ हुआ इतना बड़ा धोखा जो कोई दुश्मन भी सोच नहीं सकता!

मिग के प्रमुख ने कहा कि भारत लगभग 50 वर्षों से मिग विमानों का इस्तेमाल कर रहा है और मिग कॉरपोरेशन ने जिन शुरुआती देशों को अपने इस नए विमान का प्रस्ताव दिया उनमें भारत भी है और भारत को अपने सबसे आधुनिक विमान की आपूर्ति का इरादा है 

Back to top button