क्या आपके पीरियड्स भी हैं अनियमित, तो इसे जरूर पढ़ें

नयी दिल्ली: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में महिलाओं में मासिक धर्म या पीरियड का अनियमित होना एक आम समस्या बन गया है। समय पर पीरियड न होना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन लम्बे समय तक इस ओर ध्यान न देना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। समय पर पीरियड्स न होने का क्या कारण है और इससे कैसे बचा जा सकता है आइए जानते हैं।
तनाव, हमारे जीवन में बहुत-सी चीजों को प्रभावित करता है, जिसमें हमारे पीरियड भी शामिल है। तनाव के कारण GnRH नामक हार्मोन की मात्रा कम बनने लगती है, जो मासिक धर्म न होने का एक बड़ा कारण है। रेग्यूलर पीरियड और तनाव को दूर करने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अचानक बीमार होना जैसे बुखार, कोल्ड, कफ या फिर लम्बे समय तक बीमार रहना भी पीरियड को अनियमित करता है। आमतौर पर यह अस्थायी होता है। आप जैसे-जैसे अपनी बीमारी से उबरने लगते हैं आपके पीरियड रेग्यूलर होने लगेगें।
अनियमित मासिक धर्म का एक बड़ा कारण ओवरवेट होना भी है। प्रोपर एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें।