क्लासमेट रह चुके है, बॉलीवुड के ये…एक्ट्रेस, इस एक्ट्रेस को तो स्कूल में ही हो गया था प्यार

स्कूल और कॉलेज के दिन हमारी जिंदगी के वो सबसे यादगार पल होते है, जिन्हे भुलाया नहीं जा सकता है | हमारी जिंदगी के इस पड़ाव में हम जो दोस्त बनाते है, उनमे से कई दोस्त तो उम्रभर के लिए हमारे दोस्त बन जाते है और वहीँ कुछ दोस्त अपनी अपनी जिंदगी में व्यस्त होने के कारण दूर हो जाते है | ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है, जो स्कूल और कॉलेज के दिनों में साथ पढ़ा करते थे, तो आइये देखते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |

बॉलीवुड की मशहूर तिकड़ी में शामिल सलमान खान और आमिर खान दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे | सलमान और आमिर ने साल 1994 में आयी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था | आज ये दोनों ही सितारे बॉलीवुड में शीर्ष पर है | इनकी आने वाली हर फिल्म करोडो कमाती है |
साल 2016 में आयी फिल्म ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ साथ नजर आये थे, इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था | आज इन दोनों ही सितारों के करोड़ो फैंस है | ये दोनों ही सितारे क्लासमेट रह चुके है, एक बार चैट शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ में श्रद्धा ने कहा था कि स्कूल के दिनों में उन्हें टाइगर श्रॉफ पर क्रश था |
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और अथिया शेट्टी साथ एक ही स्कूल में थे और दोनों क्लासमेट थे | आज भी इन दोनों की काफी अच्छी दोस्ती है, अक्सर इन्हे साथ स्पॉट किया जाता है | अथिया शेट्टी जहां हाल ही में मोतीचूर चकनाचूर में नजर आयी थी वहीँ कृष्णा श्रॉफ अभिनय की दुनिया से दूर ही रहती है |
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती तो पुरे बॉलीवुड में मशहूर है | इनकी ये दोस्ती सिर्फ काम की वजह से नहीं है | ये दोनों ही बचपन में महाराष्ट्र के एक बोर्डिंग स्कूल में साथ पड़ा करते थे, तभी से ये दोनों बेस्ट फ्रेंड है |
ऋतिक और उदय चोपड़ा की दोस्ती के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है | इनकी दोस्ती क्लास 4th से चली आ रही है | इन दोनों ने फिल्म ‘धूम’ में साथ काम किया था | हालाँकि अब उदय चोपड़ा फ़िल्मी दुनिया से दूर है, लेकिन इनकी दोस्ती आज भी चली आ रही है |
बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी स्कूल से दोस्त है | ये दोनों भी साथ पढ़ा करते थे, जल्द ही अर्जुन कपूर कि फिल्म पानीपत रिलीज़ होने वाली है, वहीँ वरुण भी जल्द ही कुली न. 1 की रीमेक में नजर आने वाले है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button