क्रोएशिया के जैक वुकुसिक ने रच दिया इतिहास

क्रोएशिया के जैक वुकुसिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान बनकर इतिहास रच दिया है। 17 साल और 311 दिन की उम्र में उन्होंने जाग्रेब के म्लादोस्ट क्रिकेट ग्राउंड में साइप्रस के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में क्रोएशिया की कप्तानी की। वह शीर्ष स्तर के क्रिकेट में किसी टीम की कप्तानी करने वाले पहले 17 साल के खिलाड़ी भी हैं।

2022 में नोमान अमजद ने 18 साल और 24 दिन की उम्र में चेक गणराज्य के खिलाफ फ्रांस की कप्तानी की थी।
2023 में कार्ल हार्टमैन ने 18 साल और 276 दिन की उम्र में स्पेन के खिलाफ आइल ऑफ मैन की कप्तानी की।
लुवसानज़ुंडुई एर्डेनेबुलगन ने 18 साल और 324 दिन की उम्र में नेपाल के खिलाफ एशियाई खेलों में मंगोलिया की कप्तानी की।
2023 में ही डिडिएर न्दिकुब्विमाना ने 19 साल और 327 दिन की उम्र में तंजानिया के खिलाफ रवांडा की कप्तानी की।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान
जैच वुकुसिक (17 साल 311 दिन, 2025, क्रोएशिया बनाम साइप्रस)
नोमान अमजद (18 साल 24 दिन, 2022, फ्रांस बनाम चेक प्रतिनिधि)
कार्ल हार्टमैन (18 साल 276 दिन, 2023, आइल ऑफ मैन बनाम स्पेन)
लुव्सांज़ुंडुई एर्डेनेबुलगन (18 साल 324 दिन, 2023, मंगोलिया बनाम नेपाल)
डिडिएर नदिकुबविमाना (19 साल 327 दिन, 2023, रवांडा बनाम तंजानिया)

इंटरनेशनल कैप्‍टन के रूप में अपने पहले मैच में वुकुसिक ने 32 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 43 रन बनाए। हालांकि, उनकी यह पारी काम नहीं आई। क्रोएशिया को 58 रनों से हार मिली और टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वुकुसिक अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर थे, लेकिन उनकी यह पारी पर्याप्त नहीं थी। क्रोएशिया 213 रनों के जवाब में 6 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

वुकुसिक की बात करें तो 2024 में उन्‍होंने बायर उर्डिंगेन क्रिकेट ग्राउंड पर बेल्जियम के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्‍यू किया। अपने पहले छह मैचों में उन्‍होंने 32.83 की औसत और 138.73 के स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए। उनका टॉप स्कोर 53 रन रहा। उन्होंने 9.18 की इकॉनमी रेट से छह विकेट भी लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button