क्रेडिट कार्ड कम इस्तेमाल कर कुछ ऐसे बनें स्मार्ट खरीदार

जहाँ आज के दौर में क्रेडिट कार्ड रखने के अनेक फायदे है वही इसके बहुत नुकसान भी है. अगर आप स्मार्ट खरीदार बनना चाहते हैं तो आपको हर जगह अपना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस रिपोर्ट में आपको पता चलेगा की किन जगहों पर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बच सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड कम इस्तेमाल कर कुछ ऐसे बनें स्मार्ट खरीदार

सिक्योर्ड ऑनलाइन शॉपिंग

हमेशा याद रखें कि जिन वेबसाइट पर http नहीं लगा होता वे असुरक्षित हो सकती है. खरीदारी से पहले कंपनी के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें और साथ ही यह भी याद रखें कि कंपनी प्रतिष्ठित हो और उसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा हो.

जरुरी खरीदारी के लिए ही करें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल

अक्सर लोग शॉपिंग करते वक्त अपनी जरुरत से ज्यादा खरीदारी कर लेते हैं, ऐसे में लोग बिल का भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. क्रेडिट कार्ड की मदद से आप बिल का भुगतान तो कर लेते हैं लेकिन बाद में यह आप पर बड़ा आर्थिक बोझ डाल देता है.

Back to top button