क्यों Rohit Sharma से छीनी गई वनडे की कप्तानी

रोहित शर्मा से भारत की वनडे कप्तानी छीन ली गई है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill ODI Captain) को बनाया गया है। गिल पहले से ही टेस्ट टीम के कप्तान हैं और अब उन्हें वनडे में भी कप्तानी जिम्मेदारी दी गई है।
रोहित-विराट (Rohit-Virat Return) की जोड़ी 9 मार्च को चैंपियस ट्रॉफी के फाइनल के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। वहीं, रोहित से वनडे की कप्तानी छीनने पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने खुलकर बात की।





