क्या है फेंगशुई के तीन सिक्कों का राज, जानिए कैसे बदलते हैं किसी की किस्मत…

हमारे देश में वास्तुशास्त्र और फेंगशुई का अपना अलग ही महत्व होता हैं। भारत में वास्तुशास्त्र और चीनी वास्तुशास्त्र में फेंगशुई बहुत ही प्रसिद्ध हैं। वही आपको बता दें,कि जीवन से जुड़े कई सारे समस्याओं और परेशानियों को वास्तुशास्त्र और फेगशुई के द्वारा दूर किया जा सकता हैं।
आपको बता दें,कि जिस प्रकार भारतीय वास्तुशास्त्र में नकारात्मक शक्तियों को रोकने और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक शक्तियों को बढ़ाने का काम करता हैं। ठीक उसी तरह ही चीनी फेंगशुई भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी परेशानियों को समाप्त करने का कार्य करता हैं।
वही व्यक्ति फेगसुई के उपायों को अपने जीवन में अपनाकर सभी परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकता हैं और अपने जीवन और घर परिवार में सकारात्मकता को भी ला सकता हैं। जीवन में सुख और समृद्धि को भी बनाएं रखता हैं। वही घर के मुख्य दरवाजे पर तीन पुराने सिक्कों को लटकाने से घर में हमेशा सुख और शांति बनी रहती हैं और घर में सकारात्मकता का भी वास बना रहता हैं।
वही तीन सिक्कों का लाल रंग के रिबन में बांधकर उसे घर के मुख्य द्वार पर लटकाना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। मगर इसे लटकाते वक्त इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए। कि वह सिक्के घर के अंदर की ओर होने चाहिए। ना कि बाहर की तरफ हो।
वही यह भी मान्यता हैं,कि बांस का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशियां हमेशा ही बनी रहती हैं। वही ऐसा माना जाता हैं,कि यह पौधा वक्त के साथ जितना बढ़ता हैं। व्यक्ति अपने जीवन में उतनी ही उन्नति और सफलता को प्राप्त करता हैं।





