क्या आप जानते हैं? प्रियंका चोपड़ा की ये हैं पर्सनल बातें

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताभ भी जीता था। वे बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। प्रियंका भारत के साथ साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटीज में से ए‍क हैं। जिस वजह से उनके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। वैसे तो उनके फैंस उनके बारे में जानने के लिए जान लगा देते हैं। लेकिन आज हम जो रोचक बातें प्रियंका के बारे में बात रहे हैं शायद ही आप भी जानते होंगे। आइए जानते हैं प्रियंका के बारे में रोचक बातें।क्या आप जानते हैं? प्रियंका चोपड़ा की ये हैं पर्सनल बातें

1. ऐसे बहुत लोग हैं जिनका मानना है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से फिल्मी करियर स्टार्ट किया था, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल प्रियंका ने साल 2002 में रिलीज हुए तमिल फिल्म ‘थमिजान’ में एक्टर विजय के अपोजिट रोल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

2. प्रियंका चोपड़ा के बारे में बहुत लोग जानते हैं कि वो महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी थीं और वो एक मॉडल रह चुकी हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि प्रियंका मॉडलिंग से पहले इंजीनियरिंग करना चाहती थीं।

3. प्रियंका चोपड़ा को उनके दोस्त और उनके परिवार में मिमि और शनशाइन के नाम से भी पुकारा जाता है।

4. जंक फूड का शौकिन आखिर कौन नहीं है। उन्हीं में से एक प्रियंका चोपड़ा भी हैं। प्रियंका चोपड़ा को जंक फूड, फ्रैंच फ्राइज और पिज्जा काफी पंसद है। साथ ही प्रियंका को मिठाई और टॉफी भी बहुत पंसद है। कहा ये भी जाता है कि प्रियंका हमेशा टॉफियां साथ लेकर चलती हैं।

ये भी पढ़े: जानें क्यों? श्रीलंका के खिलाफ सीरीज नहीं खेलना चाहते ‘कैप्टन विराट’

5. जंक फूड, फ्रैंच फ्राइज और तरह की डिश का मजा चखने वाली प्रियंका के अगर फेवरेट फूड के बारे में बात करें तो आपको जानकर विश्वास नहीं होगा। प्रियंका को अचार के साथ खिचड़ी खाना बहुत पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button