क्या आप जानते है कम खाना हो सकता है शरीर के लिए नुकसानदेह

हम आपको बता दें तंदरुस्त शरीर के लिए पौष्टिक और पर्याप्त खान-पान जरूरी होता है। हमारे शरीर को ठीक से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है। कई लोग कम खाना खाते हैं, जिसकी वजह से शरीर को कम कैलोरी मिल पाती है और शरीर के कई अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं कम खाना खाने से शरीर में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी।

होते है यह नुकसान 

जानकारी के अनुसार हमारे शरीर को काम करने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है और अगर हम खाना नहीं खाते तो हमे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पातें। ऐसे में हमसे कुछ काम नहीं हो पाता जिसकी वजह से हम परेशान होने लगते है और गुस्सा भी आने लगता है। वही अक्सर लोग मोटापा कम करने की वजह से खाना कम कर देते है जिससे उनके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलना बंद हो जाते है। इसके बाद हमारे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और कब्ज की समस्या हो जाती है।

जरुरी है पेट का भरना 

इसी के साथ जब हमारे शरीर को ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है तो हमें भूख लगने लगती है। भूख लगने की मुख्य वजह होती है हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी का होना। अगर हम कम खाना खाते है तो हमें थकावट महसूस होने लगती है। जिसकी वजह से हमे हर समय नींद आती रहती है। कम खाना खाने के वजह से हमारे शरीर में कैलोरी की कमी हो जाती है जिसकी वजह से हमारे शराीर का तापमान कम होने लगता है और ठंड लगने लगती है।

Back to top button