क्या आपने व्हाट्स एप्प पर नये बदलाव को देखा है, तो अब देख लो !

सोशल मीडिया में बड़े ही कम समय में ऊचाइयों को छूने वाली सोशल नेटवर्किंग की साइट व्हाट्स एप्प ने अपनी कॉलिंग फीचर का स्वरुप बदल दिया है. इसके साथ काफी सारे नए बदलाव को देखा जा सकता है. अब व्हाट्स एप्प एंड्राइड बीटा वर्जन ने नए फीचर की जानकारी दी है. इस नए फीचर में मीडिया बंडलिंग व नया कॉल स्क्रीन को भी रोलऑउट किया है.

एंड्राइड पुलिस की एक रिपोर्ट की बात करे तो व्हाट्स एप्प बीटा एड्रोइड यूजर के लिए बण्डल लाया है. इसके अलावा भेजने वाले के अलावा रिसीव करने वाले यूजर भी इस बदलाव को देख सकते है. व्हाट्स एप्प यूजर अपने दोस्तों को एक साथ काफी लोगों को फोटोज भेज पाएंगे. साथ ही रिसीवर भी इन तस्वीरों को एल्बम के रूप में रिसीव कर पायेगा.
ये भी पढ़े: सबसे बड़े साइबर अटैक की चपेट में दुनिया, एटीएम समेत अन्य सेवाएं ठप्प…
इस फीचर को सबसे पहले आईफोन के लिए रोलऑउट किया गया है. कुल मिलाकर कर एक साथ तस्वीरों को भेजना भी सुविधा जनक हो पायेगा. उसके अलावा जब भी आप एल्बम को खोलेंगे तो सभी तस्वीर एक साथ एक ही पेज पर दिखने लगेगी. इस फीचर के चलते आपको तस्वीरें साझा करने के लिए एक जगह मिलेगी. नए अपडेट में व्हाट्स एप्प के कॉल स्क्रीन में भी मामूली बदलाव देखने को मिला है. यूजर व्हाट्स एप्प पर कॉल को रिसीव करने के लिए यूजर को ऊपर की और स्लाइड करना होगा. इससे पहले अगल बगल में स्लाइड करना पड़ता था.





