कोहली-कुंबले विवाद का असर, धोनी फिर से संभालेंगे कप्तानी की कॉमन

टीम इंंडिया में कोच और कप्तान का विवाद बढ़ता जा रह है। अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद विराट कोहली से उनके रिश्तों को लेकर तरह-तरह से खुलासे हो रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि दोनों बीते छह माह से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे।
इस बीच, कोहली के स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा कप्तानी सौंपने की मांग भी उठने लगी है। बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया का रुख किया और कहा है कि मौजूदा हालात में धोनी को कप्तान बनाया जाना भारतीय क्रिकेट के हित में होगा।
सर रवींद्र जडेजा के नाम से बने ट्विटर हैंडल पर लिखा गया – क्या कोई है जो अनिल कुंबले के इस्तीफे की समीक्षा कर सके और एमएस धोनी को फिर से कप्तान के रूप में लौटा सके।
एक अन्य यूजर ने लिखा, अनिल कुंबले का पद छोड़ना दुखद है। यही कारण है कि धोनी हमेशा बेस्ट कैप्टन बने रहेंगे। कोहली बहुत ज्यादा अकड़ में रहते हैं।
अनिल श्रीवास्तव ने लिखा है- धोनी, कोहली से 100 गुना बेहतर कप्तान हैं और कोहली, धोनी से 100 गुना ज्यादा घमंंडी हैं।
विजीत ने तो दो टूक शब्दों में लिखा – धोनी को कप्तान बना दो, सब ठीक हो जाएगा।
…क्या वाकई माही का कप्तान बनना संभव है
मुकाबले को तैयार कोहली ब्रिगेड, विंडीज कप्तान के साथ दिखे विराट
सवाल उठता है कि क्या वाकई धोनी का कप्तान बनना संभव है? क्या राहुल द्रविड़ के उस बयान में इसका जवाब छिपा है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि ‘भारत को 2019 में होने वाले विश्वकप के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। युवराज और धोनी के भविष्य पर भी चयनकर्ताओं को फैसला करना होगा। बताना होगा कि वे अगले दो वर्षो में वे इन दोनों क्रिकेटरों की क्या भूमिका समझते हैं? क्या इन दोनों के लिए कोई स्थान है? क्या इनमें से केवल एक के लिए जगह है?’
धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि वे करियर एेसे मुकाम पर हैं, जहां उन्हें बहुत संभलकर फैसला लेना होगा।