कोरोना वायरस: सरकार ने कसी कमर, राज्यों को जारी होंगे 11 हजार करोड़ रुपये

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस संक्रमण पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को सभी राज्यों को आर्थिक मदद की स्वीकृति दी है। बता दे कि राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन कोष (एसडीआरएफएफ) के तहत पृथकवास बनाने और अन्य सुविधाओं के लिए 11,092 करोड़ रुपये की राशि जारी राज्यों को जारी की जाएगी।
गृह मंत्रालय के मुताबिक गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्रियों को दिए गए आश्वासन के बाद इस राशी को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय के अनुसार गृह मंत्री शाह ने सभी राज्यों को एसडीआरएमएफ के तहत 11,092 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के लिए स्वीकृति दे दी है।
बयान के मुताबिक राज्यों द्वारा पृथकवास सुविधाएं बनाने, नमूने एकत्रित करने और स्क्रीनिंग करने, अतिरिक्त जांच प्रयोगशालाएं बनाने, स्वास्थ्य, निगम, पुलिस और दमकल कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरणों को खरीदने, थर्मल स्कैनर, वेंटिलेटर, एयर प्यूरीफायर आदि खरीदने में इस राषी का उपयाग किया जाएगा।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों में देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक कोरोना पीड़ितों का ये आंकड़ा 2500 के पार पहुंच गया है। वहीं 70 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए अपील की है कि रविवार की रात को नौ बजे अपने घर के बाहर दीया, टॉर्च या मोमबत्ती जलाएं। हमें एकता का संदेश देकर कोरोना के अंधकार को मिटाना है।

Back to top button