कोरोना वायरस : बलरामपुर अस्पताल में भर्ती जमातियों ने भी किया उपद्रव, जानिये कैसे सताया स्टाफ को

लखनऊ : बलरामपुर अस्पताल में तबलीगी जमात भर्ती किए गए लोगों ने वार्ड में जमकर मनमानी की। क्वारंटाइन-आइसोलेशन नियमों की धज्जियां उड़ाकर गैलरी में टहले। इधर-उधर थूका और सैंपल देने में आनाकानी की। स्टाफ पर भड़क पड़े। जब डायरेक्टर ने पुलिस को बुलाया, तो हालात पर काबू पाया जा सका और जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया।
बलरामपुर अस्पताल में पहले तबलीगी समाज के 12 लोग भर्ती कराए गए।। इसके बाद 15 लोगों को और लाया गया। यह सभी वार्ड नंबर दो में भर्ती किए गए हैं। लेकिन तबलीगी समाज के भर्ती लोग वार्ड में बेड पर लेटने के बजाए, इधर-उधर टहलते रहे। स्टाफ के टोकने पर गलत तरीके से जवाब दिया। इधर-उधर थूकते रहे। उनका आक्रामक व्यवहार देख ड्यूटी पर तैनात स्टाफ खामोश हो गया। बाद में भर्ती15 लोगों की जांच के लिए सैंपल लेने टीम पहुंची, तो जमात के लोगों ने सैंपल देने से इंकार कर दिया। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों ने निदेशक डॉ. राजीव लोचन को कॉल की। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हेल्थ टीम ने स्वैब कलेक्शन संग्रह कर सकी।
दूसरी ओर वार्ड में भर्ती 27 लोगों में से तबलीगी समाज के 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे स्टाफ में हड़कंप मच गया। कारण, भर्ती जमातियों के इधर-उधर थूकने से वार्ड में संक्रमण का खतरा बढ़ गया। लिहाजा, स्टाफ ड्यूटी छोड़कर बाहर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा वार्ड का सैनिटाइजेशन कराया गया।

Back to top button