कोरोना के बीच उत्तर प्रदेश में 102 और 108 के एम्बुलेंस कर्मचारी गए हड़ताल पर, हड़कंप

लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी के बीच में उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां बीमारों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस सेवा ठप हो गई है। एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके की मनमानी के चलते प्रदेश भर में एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
हड़ताल पर गए कर्मचारियों का आरोप है कंपनी काम तो करवाती है, पर ना तो समय से भुगतान करती है और ना ही समय पर उचित वेतन देती है। ऐसे में अब उनके पास हड़ताल के सिवाय दूसरा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
आपको बता दें कि यूपी में 102 और 108 की इमरजेंसी एंबुलेंस सर्विस प्राइवेट कंपनी ‘जीवीके’ यूपी सरकार के अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट पर है। इसमें करीब 17000 हजार कर्मचारी हैं, जिसमें एंबुलेंस ड्राइवर, आपातकालीन तकनीशियन आते हैं। राज्यों में लगभग 4500 एंबुलेंस तैनात हैं। ये कर्मचारी निजी कंपनी यानी जीवीके के साथ अनुबंध पर हैं। इस कंपनी का कहना है कि कोरोनावायरस जैसी महामारी में कार्य करने पर हमारी मांगों को पूरा किया जाए।





