कोरोना के इलाज में यूपी सरकार ने ‘Ivermectin’ टैबलेट को बताया कारगर दवा, नया जीओ जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ, कानपुर जैसे शहरों का हाल खराब है। उधर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जमीन पर क्या काम हो रहा है? इसे खुद देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया है। इसको लेकर सीएम ने बीते शुक्रवार से कुछ जिलों के ताबड़तोड़ दौरे किए।

वहीं दूसरी तरफ कोरोना के इलाज को लेकर यूपी सरकार ने महत्वपूर्ण शासनादेश जारी किया है। इस आदेश में ‘Ivermectin’ टैबलेट को कोरोना में कारगर दवा बताया गया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने 6 अगस्‍त को सभी सीएमओ और सीएमएस को एक जीओ भेजा था। अब इस जीओ को दोबारा रिवाइज करके फिर से आज भेजा गया है। इसमें ‘Ivermectin’ टैबलेट को कोरोना संक्रमण के बचाव और उपचार में कारगर बताया गया है।

जीओ में सभी सीएमओ और सीएमएस को Ivermectin टेबलेट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को इसे नहीं देना होगा। बताया गया है कि 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति ने इस Ivermectin टैबलेट के इस्तेमाल की हरी झंडी दी है।

Back to top button