कोरोना : कनिका के माता-पिता का फिर होगा टेस्ट

लखनऊ : कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इसके बाद उनके माता-पिता का भी फिर से कोरोना का टेस्ट किया गया। हेल्थ टीम ने सिंगर कनिका के क्लोज कांटेक्ट में आए लोगों की दोबारा मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। सबसे पहले गायिका के माता-पिता का सैंपल जांच के लिए दोबारा भेज गया है। दरअसल, गोमती नगर निवासी राजधानी की पहली कोरोना मरीज ठीक हो गई है।
वहीं, उसके परिवारजन की पहली बार में जांच निगेटिव आई थी। हालांकि महिला की सास में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ऐसे में सीमएओ की टीम ने कमांड हॉस्पिटल में भर्ती बुजुर्ग महिला के परिवार के चार सदस्यों को बेस अस्पताल में क्वारंटाइन कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, कनिका के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट खंगाली गई। सभी से फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।

Back to top button