कोरोना इफेक्‍ट: हरियाणा में कर्मचारियों की LTC बंद, एक साल तक नहीं होगी नई भर्ती

न्‍यूज डेस्‍क

देश में लागू लॉकडाउन 2 का आज 13वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 872 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 27,892 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 6185 लोग ठीक हो गए हैं। 20,835 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस के 299 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 14 लोग इटली से हैं। 205 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।

मरीजों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए हरियाणा सरकार ने नए कर्मचारियों की भर्ती पर एक साल के लिए रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा भी बंद कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को यह ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण सरकार खर्चों में कटौती कर रही है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार अगले कुछ दिनों में राज्‍य के परिवहन सेा शुरू करने के भी संकेत दिए हैं।

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को कहा कि राज्‍य सरकार ने कोरोना के कारण पैदा हालात के कारण एक साल तक नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं होगी। इसके साथ ही राज्‍य कर्मच‍ारियों को एलटीसी की सुविधा भी अभी बंद करने का निर्णय किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना के कारण बड़ा आर्थिक संकट पैदा हुआ है। इस कारण राज्‍य सरकार ने खर्चों में कटौती की है। इसी के तहत राज्‍य में एक साल तक सरकार ने नई भर्तियों पर रोक लगाने का फैसला किया है। राज्‍य के कर्मचारियों की एसटीसी सुविधा को भी एक साल के लिए रोक लगाई जा रही है।

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि राज्‍य सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है और सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्‍होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते पर रोक के संबंध में भी स्थिति स्‍पष्‍ट की। उन्‍होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते पर बस एक साल के लिए रोक लगाया गया है। कोरोना संकट के कारण पैदा हालात से निपटने के लिए इस तरह के कदम उठाया जरूरी हो गया है।

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल की प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बारे में जानकारी दी। दुष्यंत चौटाला ने कहा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा सरकार ने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए तमाम कदमों की जानकारी दी है।

Back to top button