मोदी-राहुल के बहाने बीजेपी महासचिव ने फिर साधा रईस पर निशाना

नई दिल्ली : एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज फिर एक तीर से दो शिकार करते हुए शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म रईस पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “और हमारे भारत के काबिल, किसी भी परदेस के रईस से, हर हाल में बेहतर हैं.” उन्होंने इसके साथ एक फोटो भी पोस्ट किया, जिसमे लिखा है कि, “काबिल हो तो चायवाला भी प्रधानमंत्री बन जाता है, जबकि चांदी का चम्मच मुंह में लिए पैदा हुआ रईस भी फटे कुर्ते दिखता है.” फोटो में मोदी और राहुल गांधी भी नजर आ रहे है.कैलाश विजयवर्गीय

गौरतलब है कि इस तरह के ट्वीट से कैलाश विजयवर्गीय ने मोदी और राहुल की लड़ाई को शाहरुख़ खान की फिल्म रईस और ऋतिक रोशन की फिल्म की काबिल से जोड़ते हुए काबिल को रईस से बेहतर फिल्म बताया है. बता दे कि कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले भी नोटबंदी के बहाने शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म रईस पर निशाना साध चुके है.

उस समय उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि, “जो रईस देश का नहीं, वो किसी काम का नहीं और एक काबिल देशभक्त का साथ, तो हम सभी को देना चाहिए.” गौरतलब है कि शाहरुख़ खान की फिल्म रईस 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के साथ में ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल भी रिलीज होने वाली है.

न्यूज़ ट्रैकलाइव से साभार 

Back to top button