कैबिनेट विस्तार: रिवाबा जडेजा और जीतू वघानी समेत ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11 बजे होगा। मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। 4-5 मंत्रियों को फिर से मौका मिल सकता है। मंत्रिमंडल में 27 सदस्यों के शामिल होने की संभावना है, जिसमें सौराष्ट्र क्षेत्र को अधिक महत्व दिया जा सकता है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11 बजे होगा। गुरुवार को सीएम आवास पर बैठक के बाद मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि बीजेपी साल 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव का तैयार करने में अभी से जुट गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे महात्मा मंदिर, गांधीनगर में होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इन मंत्रियों को फिर से मिल सकता है मौका

कल राज्य सरकार में सभी मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दिया था। मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट के इस्तीफे ने सभी को हैरान कर दिया। इन सब के बीच खबर है कि त्यागपत्र देने वाले सभी 4-5 मंत्रियों को एक बार फिर से भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

इतने लोगों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में आज 27 सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र क्षेत्र को अधिक महत्व मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम आदमी पार्टी का सौराष्ट्र में लगातार विस्तार हो रहा है। कहा जा रहा है कि जयेश रादडिया और जीतू वघानी जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे

जयेश रादडिया

शंकर चौधरी

उदय कांगड़

अमित ठाकर

अमित पोपटलाल शाह

हीरा सोलंकी

महेश कासवाला

कौशिक वेकारिया,

रीवाबा जाडेजा,

अर्जुन मोढवाडिया

इन दिग्गजों पर भी सीएम जता सकते हैं भरोसा

वहीं, माना जा रहा है कि गुजरात की नई कैबिनेट में मांडवी-कच्छ से अनिरुद्ध दवे, चोर्यासी से संदीप देसाई, लिंबायत से संगीता पाटिल और नडियाद से पंकज देसाई शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल और सी जे चावड़ा को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button