कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रारंभिक लक्षण नजर आने पर उन्होंने शुक्रवार को कोरोना जांच कराई थी। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। महान ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

सतीश महाना ने शनिवार सुबह ट्वीट किया कि कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।
उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और सांसद जगदम्बिका पाल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इसके अलावा प्रदेश के दो मंत्रियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
The post कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button