कैंसर पीड़ितों से इलाज के नाम पर ऐंठे करोड़ों रूपये, गिरोह के लोग हुए गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में कैंसर पीड़ितों का इलाज कराने के नाम पर करोड़ों रूपये की ठगीका मामला सामनें आया है। नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने ठगी के इस मामले की शिकायत दर्ज कर एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कैंसर पीड़ितों का इलाज के नाम पर ऐंठे करोड़ों रूपये, गिरोह के लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि मौके से पुलिस ने क्षतेन्द्र मोहन शर्मा, विकास अग्रवाल तथा राहुल प्रताप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग वर्ष 2012 से अब तक लाखों लोगों से कैंसर पीड़ित बच्चों का उपचार कराने के नाम पर पांच करोड़ से ज्यादा चंदा ले चुके हैं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि सेक्टर-7 में कुछ लोग कैंसर पीड़ितों के उपचार कराने के नाम पर ट्रस्ट बनाकर लोगों से दान ले रहे हैं तथा करोड़ों रूपये की ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कल रात पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित ट्रस्ट पर छापा मारा।

ये भी पढ़ें: यहां सड़क की जगह पानी पर चलते हैं लोग, जमीन के अंदर गड़ा मिला था ये शहर

उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला कि इन लोगों ने कैंसर पीड़ितों के उपचार कराने के नाम पर ली गयी रकम को निजी हित में उपयोग किया। पुलिस ने इनके पास से दो लाख 69 हजार रूपये की नकदी, नौ फोन, एक लैपटॉप, डोनेशन की रसीद की प्रतियां, सीपीयू, आदि बरामद किये है। – एजेंसी

Back to top button