केरल गौ हत्या मामला : राहुल गांधी पर फुटा बजरंग दल का गुस्सा

कानपुर के चकेरी के रामादेवी चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केरल में हुए गौ हत्या मामले को लेकर कांग्रेसियों पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शव यात्रा निकाल पुतला दहन किया।

ये भी पढ़े: योगी दरबार में हुआ सरदार का अपमान, सिक्युरिटी ने रोका, कहा- उतारें कृपाण-पगड़ी
बजरंग दल कार्यकर्ता ने कांग्रेसियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें बीते शनिवार रात केरल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजशेखरन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्विट किया था जिसमें कुछ लोग गौहत्या करते हुए दिखाई दे रहे थें।
ये भी पढ़े: धर्मनगरी चित्रकूट में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 125 के खिलाफ FIR दर्ज
वीडियो में युवा कांग्रेस का झण्डा भी दिखाई दे रहा था। इस मामले तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर तेवर नरम करने के मूड में नहीं दिख रही है।





