अभी-अभी: RSS कार्यकर्ता के घर में देसी बम बनाते वक्त हुआ ब्लास्ट

केरल के कन्नूर में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता वालेयंगदान रघु की झोपड़ी में बम ब्लास्ट हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब ये झोपड़ी में देसी बम बना रहा था।  
अभी-अभी: RSS कार्यकर्ता के घर में देसी बम बनाते वक्त हुआ ब्लास्टबम ब्लास्ट की वजह से रघु की झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस ने इसके यहां से आधा किलो बारूद भी बरामद किया है। 

पुलिस ने बताया कि हमने रघु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल वो और उसका बेटा फरार हैं। आपको बता दें कि पिछले साल भी कथूपरंब में एक कार्यकर्ता देसी बम बनाते वक्त मारा गया था। 

हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में हो रही आरएसएस और बीजपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर जनरक्षा यात्रा का आयोजन किया था और कार्यकर्ताओं की हत्यायों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

 
Back to top button