केट मिडलटन को सोबर और मेघन को पसंद है स्पोर्टी लुक

लाइफस्टाइल डेस्क. किसी जमाने में जितनी चर्चा प्रिंसेस डायना के फैशन सेंस की होती थी, आज उससे कहीं ज्यादा केट मिडलटन और मेघन मर्केल फैशन वर्ल्ड में छाई रहती हैं। दोनों का फैशन सेंस एक-दूसरे से जुदा है। केट को जहां सोबर लुक में दिखना पसंद है वहीं मेघन को स्पोर्टी स्टाइल पसंद है। जानते हैं दोनों के फैशन से जुड़ी 8 बातें केट को कई प्रीमियर्स के दौरान फुल लेंथ लेस गाउन में देखा जाता है। वे इस तरह के नेट से बने गहरे रंग वाले गाउंन को काफी पसंद करती हैं जो उनका एक अलग स्टाइल है। चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन के दौरान केट प्लेन कलर्स और सिंपल प्रिंट्स वाली क्लासिक लाॅन्ग ड्रेस पहनती हैं। पोलका डॉट्स जैसे प्रिंट केट के वार्डरोब में शामिल हैं। विभिन्न चैरिटी शोज में उन्हें पोलका डॉटेड फ्रॉक पहने देखा जाता है। कैजुअली आउटफिट्स के तौर पर केट को स्लीवलेस बटन डाउन जैसी ड्रेसेस पसंद हैं। वे ब्राइट कलर की ड्रेस को सिल्वर वॉचेस के साथ पहनती हैं। विंबलडन के दौरान उनकी ब्राइट यलो कलर फ्रॉक को पसंद किया गया था। मिडी ड्रेस उनके वार्डरोब में शामिल हैं। ऐसी ड्रेस के लिए वे एलेक्जेंडर मेक्क्वीन ड्रेस पसंद करती है नैवी और ग्रीन टारटेन दोनों के वार्डरोब में शामिल हैं। आॅफ शोल्डर चेक्स से बने जैकेट्स उन्हें फॉर्मल ओकेजन पर पहने हुए देखा जाता है। चिक व्हाइट कोट, व्हाइट रैप कोट उनकी पहली पसंद है। उन्हें सिंपल एसेसरीज पहनना भी भाता है। मेघन सिंपल लुक पसंद करती हैं। वे ब्लैक ड्रेस के साथ स्ट्रेप हील्स पहने हुए देखी जाती हैं। वे डिफरेंट साइज और शेप के सनग्लासेस में स्टाइलिश नजर आती हैं। मेघन स्ट्रेट फॉरवर्ड बोल्ड लुक पसंद करती हैं। ज्वेल टोन मरमेड ड्रेस और ब्लेजर में उनका एलिगेंट लुक देखा जाता है। कैजुअल वियर में ऐसे आउटफिट्स वे अक्सर पहनती हैं। इनके लेदर ट्राउजर्स जैसे आउटफिट्स पहनने की वजह से मार्केट में इनकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। वे कैजुअल जींस के साथ शॉर्ट टॉप्स पहने हुए प्रिंस हैरी के साथ अक्सर देखी जाती हैं। मेघन को स्पोर्टी लुक पसंद है। उनके कपड़ों से ये लुक साफ जाहिर होता है। वे स्टाइलिश तरीके से स्कर्ट भी पहनती हैं। मेघन को ए-लाइन कोट पहनना अच्छा लगता है। वे फॉर्मल वियर के ताैर पर इसे पहनती हैं। मेघन और केट दोनों पिंक स्कर्ट सूट पहनना पसंद करती हैं। ब्राइट रेड मिडीज को फिट एंड फ्लेयर सिलहुट्स के साथ कैरी करना वे दोनों बखूबी जानती हैं। वे नी लेंथ फ्लोरल ड्रेस को ऑफ द शोल्डर नेकलाइंस के साथ स्टाइलिश तरीके से कैरी करना जानती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
meghan markle and Kate Middleton fashion secrets