केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा- 2018 तक गंगा को साफ करके दिखा देंगे


उमा ने बताया कि उन्होंने नगर मंत्री सुरेश खन्ना के साथ जल निगम के अधिकारियों तथा सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचन योजना के चार प्रोजेक्ट पर पिछली सरकार में कामकाज नहीं हुआ था।
इन योजनाओं में आ रही बाधाओं का तीन माह में समाधान कर दिया गया है। इससे 20 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने 18 घंटे काम करना सिखाया है। सीएम योगी प्रदेश में मोदी कल्चर का बीजारोपण कर रहे हैं। अब यूपी का तेजी से विकास होगा और भारत प्रगतिशील राष्ट्र बनेगा।
कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर खुशी जताई
यह भी पढ़ें: आई सबसे बड़ी खबर : हाई कोर्ट ने ख़त्म किया धारा 370, ख़ुशी से झूमे लोग
राज्यसभा सांसद और बिहार के राज्यपाल के रूप में उन्होंने इसे साबित किया है। उनके व्यवहार के कारण ही नीतीश कुमार उनका समर्थन कर रहे हैं। विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार को लेकर उन्होंने यह कहकर कोई टिप्पणी नहीं की कि प्रत्याशी उतारना विपक्ष का अधिकार है।





