केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा- पश्चिम बंगाल को अलग राष्ट्र मानती हैं ममता

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने भोजला मंडी आईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को अलग राष्ट्र मानती हैं, संविधान पर उन्हें भरोसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि राहुल हल्के आदमी, हमेशा हल्की बात करते हैं। इसका अंदाजा इससे लगा जा सकता है कि प्रियंका को महासचिव बनाने के बाद राहुल ने प्रियंका से पूछा कि मजा आया, जैसे कोई फिल्म देखकर आएं हों। उन्होंने रॉबर्ट को बचाने के लिए प्रियंका को उतरा है।

पिता के कलंक का बदला लेना चाहते हैं राहुल: उमा भारती
उमा ने कहा कि राफेल के जरिए राहुल बोफोर्स का बदला लेना चाहते हैं, उनके मन में ये बात बैठी है कि उनके पिता पर कलंक लगा था। वो ये ध्यान नहीं दे रहे कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के कोई प्रमाण नहीं हैं। राफेल सुरक्षा से जुड़ा मसला है, इसे सार्वजानिक कर वे देश का नुकसान करना चाहते हैं।

Back to top button