केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बने भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव संचालन समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, चुनाव घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रचार अध्यक्ष समेत कई समितियों की घोषणा कर दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाया है। प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।
ये भी पढ़े- वाराणसी: विश्वनाथ मंदिर के नवागत मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संभाला कार्यभार
कमिटी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत 70 लोग इस कमेटी के सदस्य हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। जनक चमार, सम्राट चौधरी और राजेंद्र गुप्ता को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। कृषि मंत्री प्रेम कुमार को चुनाव घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
जबकि रजनीश कुमार, मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्रा, ऋतुराज सिन्हा समेत बिहार कोटे से केंद्र के सभी मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री तथा कोर कमिटी के सदस्य को सह प्रमुख बनाया गया है। पार्टी ने केंद्र मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। जबकि राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन को सह प्रमुख बनाया है। इसके आलावा पार्टी ने कुल 34 समितियों की घोषणा की है।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
अमित शाह के करीबी माने जाते हैं नित्यानंद राय
राजनीति के जानकारों का मानना है कि नित्यानंद राय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं। साथ ही गृह मंत्रालय में उनके जूनियर मंत्री भी हैं। साथ ही चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाकर ओबीसी और यादव वोटरों को पार्टी ने अपने साथ लेने की कोशिश की है। अगर भविष्य में भाजपा को अपने दम पर कोई निर्णय लेना पड़े तो नित्यानंद राय भाजपा के चेहरा बन सकते हैं।
ये भी पढ़े- 12 से शुरू होंगी 80 नई विशेष रेलगाड़ियां, इस दिन से करा सकेंगे रिजर्वेशन
29 नवम्बर तक संपन्न हो जाएंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान सही समय पर किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि इस साल 29 नवम्बर तक चुनाव सम्पन्न भी हो जाएंगे। उसी समय के आसपास विभिन्न राज्यों की 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।
The post केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बने भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





