सेमदन कौशिक ने प्रदेश के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की मदद की मांग

देहरादून: प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने बीती देर रात नई दिल्ली में केन्द्रीय उर्जा मंत्री स्वतंत्र प्रभार आरके सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के विकासपरक प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड एक पर्यटक राज्य है। यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। प्रदेश के विकास के लिए केंद्रीय उर्जा मंत्री से मदद की मांग की।

सेमदन कौशिक ने प्रदेश के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की मदद की मांग उन्होंने बताया कि नैनीताल, हल्द्वानी, ऋषिकेश, काशीपुर, हरिद्वार, रुड़की और देहरादून में उर्जा की बचत और सुरक्षा की दृष्टि से अंडर ग्राउंड केबल के कार्य किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आगामी कुम्भ को देखते हुए अंडर ग्राउंड केबल कार्य पर विशेष नजर रखी जाएगी।

कुम्भ क्षेत्र में सुरक्षा और उर्जा की बचत को लेकर सीएसएस. ट्रान्सफार्मर कम्पैक्ट सर्विस सेंटर भी स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त एसीबी एअर सर्किट ब्रेकर भी ट्रान्सफार्मर पर लगेगा। इसके अतिरिक्त 33/11 केबी उप संस्थान का भी निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 100 प्रतिशत एलईडी लाइट लगाने की कार्य योजना है। इस के लिए केंद्र सरकार की विशेष मदद की आवश्यकता है। केंद्रीय उर्जा मंत्री ने उक्त योजनाओं पर संतोष प्रकट करते हुए हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया।

Back to top button