कूल्हों का सुडौलपल बनाता है आपके शरीर को आकर्षक, करे पॉवर योगा

हर महिला के लिए उसके शरीर की सुंदरता और आकर्षण बहुत मायने रखता है और इसके लिए महिलाऐं अपनी त्वचा की सुंदरता पर बहुत ध्यान रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आपके कूल्हों का सुडौलपन भी आपके शरीर का आकर्षण बढ़ाने में आपकी मदद करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पॉवर योगा लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने कूल्हों को सुडौल बनाकर अपने शरीर का आकर्षण बना सकते हैं।

* आनंद बालासन
पीठ के बल लेट कर अपने घुटनों को मोड़े और उसे पेट के पास सटाएं। अंदर की आरे सांस भरें और अपने पांव की उंगलियों को दोनों हाथों से पकड़ कर पैरों को एक बार फैला कर पेट के पास लाएं। ऐसा कई बार करें।

* नटराजासन
सबसे पहले ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाये। अपने दाहिने पैर को ऊपर उठाएं और इस तरह पीछे की ओर स्विंग करें कि आपका दायां पैर जमीन के समानांतर हो। अपने घुटने को मोड़ो, दाहिने पैर में खिंचाव लाये पर अपने दाए हाथ से इसे सपर्श करे। एक बार जब आप इस अवस्था में संतुलित हो जाते है, तो अपने बाएं हाथ को आगे की और स्ट्रेच करे। अपनी बाईं उंगलियों को देखते हुए कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहे। अब सामान्य स्थिति में आ जाये और दूसरी तरफ से भी दोहराये। यह आसन जांघों को कम करने में मदद करता है, हिप्स को शेप में लाता है, पैरों को मजबूत करता है।

* उत्कटासन
इस आसन को करने के लिए बहुत सहनशक्ति की आवश्यकता होती है। हो सकता है कि शुरूआत में आपके पैरों में दर्द हो। हालांकि इसे नियमित रूप से करने पर आपके शरीर में लोच आ जाएगा और दर्द भी दूर भाग जाएगा। सबसे पहले अपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाएं। सांस अंदर की ओर खींचे और अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। इसके अलावा, अपने घुटनों को फोल्ड करें और एक लम्बी सांस छोड़े। इस आसन को शुरू में सिर्फ दस बार करें, बाद में इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। कुर्सी पोज शरीर को फिट रखने में लाभकारी होता है और आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

* उष्ट्रासन
आसन बिछाकर वज्रासन की स्थति में बैठ जाये। अपने कूल्हों और अपने शरीर को ऊपर उठाएं। अपनी छाती को खोलते हुए अपनी बाहों से अपने पैरों को छुए। धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे की तरफ ले जाए जिससे कि आपको पीछे का दिखे। इस स्थिति में कुछ देर तक रुके, फिर सामान्य स्थिति में आ जाये। यह आसन पीठ और कंधो को मजबूती देता है। जांघो और हिप्स को शेप में लाने के लिए यह बहुत असरकारी है।

* उत्तीथा हस्त पादंगुस्थासन
इस प्रकार के आसन में सबसे पहले अपनी पीठ को सीधा रखें और कमर पर अपने हाथ रखें। अपना सीधा पैर उठाएं और बाएं पैर के सहारे से खड़े रहें। कुछ सांसे ले और फिर उन्हे छोड़े। उसके बाद पैरों का क्रम बदल लें।





