कुलभूषण जाधव की मां ने दिखाई समझदारी, फेल हुआ पाक का प्लान

नई दिल्ली| पाकिस्तान की जेल में बंद नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की मां से अगर थोड़ा भी चूक हो जाती तो उनकी जीवन मुश्किल में पड़ सकता था. दरअसल जब जाधव की मां पाकिस्तान उनसे मिलने गई तो इंटरकाम से बात करते हुए जाधव पाक एजेंसियों के दबाव में आकर उनकी ही बात को दोहराते हुए अपनी मां से कहते रहे कि वो दुनिया को बता दें कि उनका बेटा भारत का जासूस है जो बलूचिस्तान से ऑपरेट कर रहा था और वह आतंकी गतिविधियों में लिप्त था.कुलभूषण जाधव की मां ने दिखाई समझदारी, फेल हुआ पाक का प्लान

यही वो बात थी जिसका समझदारी से जवाब देते हुए उनकी मां अवंती जाधव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि तुम दुनिया को सच बताओ कि तुम एक बिजनेसमैन हो. उनकी मां का अपने बेटे के बयान पर आपत्ति जताना इस मुलाकात का सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम था क्योंकि पाक एजेंसियां जाधव और उनकी मां व पत्नी के बीच की बातचीत को इंटरनेशनल कोर्ट में जाधव के खिलाफ इस्तेमाल कर सकती थीं.

पाक एजेंसियां उनकी आपस की बातचीत को इंटरनेशनल कोर्ट में रखकर जाधव को भारत का जासूस और आतंकी साबित कर सकती थीं लेकिन एक जागरूक मां ने उनकी चाल पर पानी फेर दिया. उनकी मां ने अपने बेटे से दबाव में न झुकने और दुनिया को अपने कारोबारी होने का सच बताने को कहा. कहा जा रहा है कि कुलभूषण की मां अवंती जाधव ने उनके बिजनेसमैन होने का सच जिस सख्ती से इस मुलाकात में दोहराया उससे पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम हो गई.

पाक सरकार की सख्त निगरानी में कुलभूषण जाधव और उनकी मां-पत्नी के बीच इस्लामाबाद में 40 मिनट की मुलाकात हुई. अवंती जाधव ने मुलाकात के दौरान जाधव के शरीर पर दिख रहे घाव के बारे में भी पूछा. अवंती ने कहा कि उनका बेटा वैसा नहीं लगा, जैसा वे उसे जानती हैं. कुलभूषण जाधव काफी दबाव में लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि उन्हें प्रताड़ित किया गया है.

Back to top button