कुमार विश्वास के समर्थकों ने किया राज्यसभा सीट की मांग को लेकर प्रदर्शन

नयी दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास के कुछ समर्थकों ने पार्टी दफ्तर में प्रदर्शन कर उनके लिए राज्यसभा सीट की मांग की. ‘आप’ नेतृत्व से नाराज चल रहे समर्थकों ने गुरुवार दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक धरना दिया. उन्होंने धरना तब खत्म किया जब विश्वास ने ट्वीट किया कि वह अपने नाम पर किसी ‘‘हंगामे’’ को पसंद नहीं करेंगे.कुमार विश्वास के समर्थकों ने किया राज्यसभा सीट की मांग को लेकर प्रदर्शन

विश्वास ने ट्वीट किया, ‘‘कृपया 26 नवंबर की मेरी अपील का ध्यान रखें, देश पहले, पार्टी बाद में और व्यक्ति सबसे अंत में. स्वराज के लिए लड़ें. बुनियादी चीजों, पारदर्शिता की तरफ लौटें. लेकिन मेरे नाम पर मैं किसी हंगामे को पसंद नहीं करूंगा. अभिमन्यु मरकर भी वीरगति को प्राप्त होता है.’’

तो इसलिए शिवपाल यादव ने कहा, मैं बहुत दिनों तक चुप नहीं बैठूंगा

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिला था. इस जीत के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि आम आदमी पार्टी तीन उम्मीदवारों को राज्यसभा में भेज सकती है. बीच में खबरें आई थीं कि आम आदमी पार्टी अपने नेताओं के बजाए अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को राज्यसभा में भेज सकती है, लेकिन पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने ऐसा प्रस्ताव ठुकरा दिया था.

Back to top button