धमाका: कुत्तों को मार गिराओ इनाम में सोने का सिक्का पाओ

जी हाँ!! इन त्योहारों के मौके पर एक बम्पर धमाका ऑफर निकला है जिसमे कुत्तों को मारना है और आपको इनाम में मिलेगा सोने का सिक्का| एक तरफ जानवरों के सुरक्षा और उनके संरक्षण की बात की जा रही है। दूसरी ओर केरल के एक कॉलेज के छात्र संगठन ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा ही अमानवी तरीका अपनाया है। कॉलेज के इस छात्र संगठन ने घोषणा की है कि नगर नगम के जो कर्मी 10 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा आवारा कुत्तों को मारेगा उसे सोने के सिक्के देंगे।

धमाका: कुत्तों को मार गिराओ इनाम में सोने का सिक्का पाओ

दरअसल, केरल में पिछले चार महीनों के दौरान आवारा कुत्तों के हमलों में चार लोग मारे गए हैं और 700 से अधिक घायल हुए हैं। इसके बाद से कई बार सामूहिक रूप से आवारा कुत्तों को मारने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

केरल में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के चलते पला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में उन पंचायतों और निकायों के प्रमुखों को उपहार दिया जाएगा, जहां ज्यादा आवारा कुत्ते मारे जाएंगे। संगठन हाल में तब सुर्खियों में आया था, जब इसने आवारा कुत्तों से निपटने के लिए लोगों को कम दरों पर एयर गन उपलब्ध कराई थीं।

Back to top button