कुछ इस तरह घर पर बनाएं लजीज चिकन फ्राई, स्वाद ऐसा कि हर रोज खाना चाहेंगे

इस वीकेंड अगर आप अपनी किचन में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो ट्राई करें चिकन फ्राई। इस रेसिपी को आप शाम के नाश्ते में सर्व सकते हैं। यह क्रिस्पी चिकन फ्राई बनते ही आपके घर में पार्टी जैसा माहौल बन जाएगा। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाया जाता है टेस्टी चिकन फ्राई।कुछ इस तरह घर पर बनाएं लजीज चिकन फ्राई, स्वाद ऐसा कि हर रोज खाना चाहेंगे

सामग्री-
चिकन- 1/2 किलो
हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
अदरक, लहसन का पेस्ट- 1 टी स्पून
काली मिर्च (ब्लैक पेपर)- 1/2 टी स्पून
चिकेन मसाला- 1/2 टी स्पून
तेल- 1 टी स्पून
तेल (तलने के लिए)- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका-
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें। चिकन को कम से कम 3 से 4 बार हल्के गर्म पानी में धोएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, लहसन का पेस्ट, काली मिर्च और चिकन मसाला, तेल और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मेरिनेट करने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।इसके बाद गैस ऑन करके एक पैन में तेल गर्म करें। गर्म तेल में मेरिनेट किए हुए चिकन को डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। थोड़ी देर बाद पैन को एक प्लेट से ढक दें। थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चेक करते रहें। जब चिकन के टुकड़े सुनहरे फ्राई हो जाएं तो उन्हें पलट दें। अब दूसरी तरफ भी अच्छे से सुनहरा फ्राई होने दें। जब ये चिकन सुनहरा फ्राई हो जाएं तो उसको एक प्लेट में निकाल लें।

आपका चिकन बनकर तैयार है।आप इसके ऊपर नींबू और चाट मसाले के साथ कच्चे प्याज और धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके साथ अपनी पसंद की कोई सॉस या चटनी का भी सेवन कर सकते हैं।

Back to top button