कुंभ राशिफल, 30 Sep 2018: आज क्या अच्छा हो सकता है आपके साथ और किन मामलों में संभलकर रहना होगा

आज का कुंभ राशिफल (30 Sep 2018) | Aaj ka Kumbh rashifal: कुंभ राशि होने से संकोच करना भी आपके स्वभाव में है। आपको अपनी इस आदत से भी आज बचना चाहिए। किसी भी बात या कामकाज में आज आप संकोच न करें। संकोच करने से आज नौकरी या बिजनेस में आपको फायदा कुछ कम ही मिल पाएगा। इसके अलावा आप ईमानदार भी है। इसलिए ईमानदारी से आज किए कामों का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। जानिए आज के सितारे आपकी राशि के लिए के लिए कैसे रहेंगे। आज आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, दैनिक भास्कर के राशिफल से जानिए किस तरह बीतेगा आज आपका दिन।आज क्या अच्छा हो सकता है कुंभ राशि वालों के वालों के साथआज आपको कई तरह के नए अनुभव मिल सकते हैं।पुराने काम भी निपट सकते हैं। आप अपनी कोशिशों में सफल रहेंगे। अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं, तो हर तरह के संबंधों में सुधार आएगा। धैर्य और साहस से काम लेंगे तो बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं। आज आप अपनी बातों से उन लोगों को मना लेंगे जो आपसे नाराज थे। यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।आज किन मामलों में कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगापरिवार, ऑफिस और बिजनेस में किसी से अनबन होने की संभावना है। वाहन से सावधान रहें। दुर्घटना जैसी स्थिति बन सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। पैसा और किसी तरह का कागजी काम उलझ सकता है। साथ के लोगों की तरक्की देखकर जलन हो सकती है। आपकी ही कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।गोचर कुंडली मेंचौथी राशि में चंद्रमा होने से आपको पूरे दिन संभलकर रहना होगा। खरीददारी करते समय आपका खर्चा बढ़ सकता है। एक टेंशन खत्म होगा, तो दूसरा शुरू हो सकता है।जानिए कुंभ राशि वाले क्या करें और क्या नहींकाजू खाएं।कुछ ऐसी रहेगी आज कुंभ राशि वालों की लव लाइफजीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुरानी बातों में उलझने से बचें। छोटीछोटी गलतियों को इग्नोर करें।नौकरी, बिजनेस और करियर के लिए कुछ ऐसा रहेगा कुंभ राशि वालों का दिननौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है। बिजनेस में फायदा बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। करियर में आगेबढ़नेके लिए मार्गदर्शन मिल सकता है।सेहत के मामले में कुछ ऐसा रहेगा आपका दिनसेहत में उतारचढ़ाव हो सकते हैं। चोट और दुर्घटना का भी डर रहेगा। सावधान रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

आज का कुंभ राशिफल | Daily Aquarius Horoscope | Kumbh Rashi ka Rashifal, 30 Sep 2018

Back to top button